बावरा मन देखने चला एक सपना
बावरा मन देखने चला एक सपना
बावरे से मन की देखो, बावरी है बातें
बावरे से मन की देखो, बावरी है बातें
बावरी सी धड़कने है, बावरी है साँसे
बावरी सी करवटों से नींदियाँ तू भागे
बावरे से नेन चाहे, बावरे झरोकों से
बावरे नजारों को तकना
बावरा मन देखने चला एक सपना
बावरे से इस जहाँ में, बावरा एक साथ हो
इस सयानी भीड़ में, बस हातों में तेरा हात हो
बावरी सी धुन हो कोई, बावरा एक राग हो
बावरी सी धुन हो कोई, बावरा एक राग हो
बावरे से पैर चाहे बावरे तरानों के
बावरे से बोल पे थिरकना
बावरा मन देखने चला एक सपना
बावरासा हो अँधेरा, बावरी खामोशियाँ
बावरासा हो अँधेरा, बावरी खामोशियाँ
थरथराती लोह मद्धम, बावरी मध्होशियाँ
बावरा एक घूंघटा चाहे, हौले-हौले बिन बताएं
बावरा एक घूंघटा चाहे, हौले-हौले बिन बताएं
बावरे से मुखड़े से सरकना
बावरा मन देखने चला एक सपना
बावरा मन देखने चला एक सपना
बावरा मन देखने चला एक सपना
बावरा मन देखने चला एक सपना
P.S. : This song is from Sudhir Mishra’s “Hazaron Khwaahishen Aisi” . This is one of the song that I like for the beauty of lyrics than for its music.